समग्र जैन समाज ने किया सांसद शंकर लालवानी का अभिनंदन, श्री सम्मेद शिखर जी के लिए समाज के साथ मिलकर किया आंदोलन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आज श्वेताम्बर एवं दिगंबर जैन समाज ने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी का अभिनंदन किया। पवित्र तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी को झारखंड सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित करने के बाद सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर जैन समाज के आक्रोश को सामने रखा था। साथ ही, सांसद शंकर लालवानी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर चेतावनी भी दी थी और इंदौर में समग्र जैन समाज के आंदोलन का नेतृत्व किया था।

आज सांसद कार्यालय पर समस्त जैन समाज ने शंकर लालवानी को ‘ जिन शासन रत्न’ की उपाधि से नवाज़ा और आभार माना।

इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार श्री सम्मेद शिखर जी की पवित्रता बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सांसद लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार माना। साथ ही, जैन समाज के संयम, अनुशासन एवं एकता के लिए भी समाज को धन्यवाद दिया।

जैन समाज के उपस्थित गणमान्यजन –

- Advertisement -

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद
अध्यक्ष श्री राजकुमार पाटोदी

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय
अध्यक्ष श्री कमलेश कासलीवाल

गोमटगिरी ट्रस्ट के
श्री भरत मोदी

महावीर ट्रस्ट से
श्री अमित कासलीवाल

दिगंबर जैन राष्ट्रीय महासमिति
श्रीं अशोक बड़जात्या

दिगंबर जैन युवा प्रकोष्ठ
मधुर जैन, रितेश पाटनी

पुलक चेतना मंच
प्रदीप बड़जात्या

आम जैन समाज संगठन
श्री इंद्र कुमार सेठी

पुष्प सोशल ग्रुप
श्री राकेश विनायक
अन्य सभी दिगंबर जैन समाज मंदिर से अध्यक्ष, सचिव एवं गणमान्य।

कैलाश नाहर
अध्यक्ष – श्वेताम्बर जैन महासंघ,इंदौर
प्रकाश भटेवरा,दीपक (टीनू जैन),
कांति लाल बम,अशोक जैन राजगढ़वाला,अशोक मंडलिक राहुल जैन
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फ़ेडरेशन रजिस्टर्ड से पीयूष जैन,नरेंद्र संचेती ,वीरेंद्र जैन,श्रीमती रेखा जैन
आख़िल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फ़ेडरेशन से विजय लालवानी, स्थानकवासी जैन समाज से जिनेश्वर जैन आदि मौजूद थे।

अजय जैन, अखिलेश जैन, सौरभ जैन, आशीष जैन, सुबोध जैन, हंसल पहाड़िया राजीव जैन, सचिन जैन प्रकाश छाबड़ा।

Exit mobile version