शहर में दिनदहाड़े लूट की कोशिश जनता ने बदमाश को पकड़ की जमकर पीटाई फिर पुलिस के हवाले किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भारतीय प्रवासी सम्मेलन पर पूरी पुलिस फोर्स का फोकस है। और इसी का फायदा उठाकर शहर के बदमाश वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है, लेकिन शहर की जनता अब जागरूक हो चुकी है, ऐसे बदमाशों को तुरंत पकड़ कर मुंहतोड़ जवाब दे रही है, ऐसा ही एक मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां लूटने का प्रयास करने वाले बदमाश को जनता ने पकड़कर पहले तो जमकर पीट दिया, उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

दरअसल इंदौर में पूरे एक माह तक कई बड़े आयोजन होने है। इसको लेकर शहर में विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए है।पुलिस कमिश्नर का पूरा फोकस इन दिनों प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर है। लेकिन इस बात का फायदा शहर के बदमाश उठाने की फिराक में घूम रहे है। हालांकि इंदौर पुलिस द्वारा थाना स्तर के लिस्ट बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद कुछ एक बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे, जिसके चलते वह आम जनता को लूटने का प्रयास कर रहे हैं, ऐसा ही एक मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के मरीमता चौराहा में सामने आया, जहां अमित लोधी नामक व्यक्ति के साथ दिनदहाड़े एक आकाश पठारे नामक बदमाश द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। गनीमत रही फरियादी ने मौके पर ही बदमाश को पकड़ने के लिए जनता से मदद मांग ली और जनता ने बदमाश आकाश पठारे को मौके से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, इस दौरान जनता ने बदमाश की जमकर खातिरदारी भी की..

Exit mobile version