NIEM- Institute of Event management के स्टूडेंट में इंदौर पुलिस की क्लास में सीखा अपनी डिजिटल लाइफ को सुरक्षित तरीके से मैनेज करना।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में दिनांक 22.09.23 को अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर, NIEM- Institute of Event management indore में पहुंचकर, स्टूडेंट्स को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

सायबर अवेयरनेस के तहत NIEM- Institute of Event management इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में एडीशनल डीसीपी क्राइम श्री राजेश दंडोतिया ने, अपनी 161 वीं कार्यशाला में करीब 300 स्टूडेंट्स को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों और इनसे बचने के तरीकों को बताते हुए, उन्हें पुलिस के पास आने वाली साइबर अपराधों की शिकायतों की केस स्टडी के आधार पर, विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड और सोशल मीडिया से संबंधित अपराधों की जानकारी दी।

सभी स्टूडेंट्स से कहा कि जिस प्रकार आप इतने बड़े-बड़े इवेंट्स को छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर मैनेज करते हैं, उसी प्रकार आप थोड़ी सी सावधानी और जागरूकता से अपनी डिजिटल लाइफ को भी सुरक्षित रूप से मैनेज कर सकते हैं।

इस अवसर पर संस्थान के स्टूडेंटस, सहित स्टाफ भी उपस्थित रहा, जिन्होनें भी साइबर सुरक्षा को मैनेज करने संबंधी बातों को सीखा।

- Advertisement -
Exit mobile version