नो कार डे पर महापौर, अधिकारी निगम पहुंचे ई बाईक व सीटी बस से

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

निगम प्रांगण में नही दिखी एक भी कार, शहर की एयर क्वालिटि इण्डेक्स में हुआ प्रभाव। इंदौर। पर्यावरण संरक्षण के क्रम में वायु प्रदुषण को रोकने के उददेश्य से इंदौर शहर में चलाये नो कार डे अभियान के तहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निज निवास सुदामा नगर से सीटी बस के माध्यम से महूनाका होते हुए, बडा गणपति चौराहा तक टिकिट लेकर नागरिको के साथ सफर किया । बडा गणपति चौराहे से ई बाईक के माध्यम से राजबाडा पहुंचे। इसके पश्चात महापौर भार्गव द्वारा एमआईसी सदस्यो के साथ राजबाडा पर पहुंचकर मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। निगम मुख्यालय में आयोजित मेयर इन कॉउसिंल की बैठक में सम्मिलित होकर, एमआईसी सदस्यो के साथ ही शहर के विभिन्न स्थानो पर विकास कार्यो का निरीक्षण किया गया।


महापौर भार्गव द्वारा मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात समस्त महापौर परिषद सदस्यो व पार्षदो के साथ ई बाइक व ई रिक्क्षा के माध्यम से निगम मुख्यालय पहुंचे। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, निरंजनसिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, नंदकिशोर पहाडियां, प्रियां डांगी, मनीष शर्मा मामा, पार्षद मुद्रा शास्त्री, सुश्री रूपाली पेढारकर उपस्थित थे।
महापौर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के क्रम में वायु प्रदुषण को कम करने के उददेश्य से शहर में नो कार डे का अभियान चलाया जा रहा है, इंदौर शहर में प्रारंभिक तौर पर यह नागरिको के सहयोग से प्रेक्टिकल के रूप में सफल प्रयोग रहा है, इंदौर शहर के जागरूक नागरिक जो ठान लेते है, उसे करके ही रहते है। उनके उस सहयोग से ही इंदौर देश में यातायात प्रबंधन में अच्छा संदेश देगा।


पर्यावरण संfरक्षण का संतुलन बनाये रखने के साथ ही शहर के यातायात के दबाव को कम करने तथा मेट्रो ट्रेन के सफल संचालन के लिये एक दिन का नो कार डे का प्रयोग सफल रहा है। यही इंदौर का भविष्य है, जिस मान से शहर की जनसंख्या बढ रही है। यहां पर लगातार मायग्रेशन हो रहा है, इसको दृष्टिगत रखते हुए, शहर के लोक परिवहन की ओर बढाना बहुत ही जरूरी है। आज के नो कार डे अभियान की सफलता को देखते हुए, आने वाले समय में माह में एक बार तथा वर्ष में 3 से 4 बार से तरह शहर में नो कार डे अभियान चलाया जावेगा। इस अवसर पर महापौर द्वारा डे कार डे अभियान को सफल बनाने वाले समस्त नागरिको के साथ ही जनप्रतिनिधियो, विभिन्न संगठनो तथा जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, निगम प्रशासन, यातायात प्रशासन व अन्य शासकीय विभागो के अधिकारी, कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version