क्या आप चॉकलेट खाते है या अपने बच्चों को खिलाते है तो सावधान हो जाएं, यह चॉकलेट आपके सेहत को बिगाङ सकता है। दरअसल, इंदौर के रानीबाग इलाके में रहने वाले संजय कुमार ने 29 अक्टूबर को स्थानीय दुकान से अपने 4 साल के बेटे के लिए Nestlé कंपनी की कीटकैट चॉकलेट खरीदी थीं लेकिन जब चॉकलेट का रैपर हटाया तो संजय यह देखकर हैरान रह गए कि उसके अंदर फफूंद और कीङे थे। बाद में चॉकलेट का रैपर देखा तो वैधता की तारीख शेष थी।
