CA की तैयारी कर रहीं छात्रा ने होस्टल की छत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में रहने वाली है सी. ए. की तैयार कर रही छात्रा ने छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की पुलिस को जब जानकारी मिली तो मौके पर पहुंची. आनंद मिश्रा जी से पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर छात्राओं गंभीर अवस्था में अस्पताल में एडमिट कराया जहां छात्रा की स्थिति गंभीर बनी हुई है

एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के जे. एस. हॉस्टल की बे कंपाउंड स्थित है वहां पर रहने वाली छात्रा पलक दीक्षित इंदौर में रहकर चार्टर्ड अकाउंटेंट की तैयारी कर रही थी। लेकिन फेल हो जाने के कारण उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। पलक दीक्षित रविवार को हॉस्टल के पांचवी मंजिल पर गई और हॉस्टल के पीछे कूद गई, जैसे ही हॉस्टल की रहने वाली छात्राओं को इस बात की जानकारी लगी उसने हॉस्टल प्रबंधन को बुलाया और पूरी घटना से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंची और छात्रा को गंभीर अवस्था में अस्पताल मैं भर्ती कराया गया है वहीं परिजनों द्वारा बताया गया कि छात्रा डिप्रेशन में थी और उस पर पढ़ाई का काफी प्रेशर था जिस कारण से उसने घटना को अंजाम दिया

Exit mobile version