वर्ष 2022 में विजय नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक चिटफंड संचालित करने वाले पति पत्नी जिन्होंने विजय नगर थाना क्षेत्र में रहकर लगभग दो करोड़ का चूना लगाकर फरार हो गए थे लंबे समय से पुलिस को उनकी तलाश मे थी लेकिन दोनों ही आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग रहे थे पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी कार्रवाई की और उनकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी उनको खोजना चाहा लेकिन पुलिस द्वारा दोनों की कोई जानकारी नहीं लग रही थी वहीं शनिवार देर रात दोनों ही पति पत्नी को विजय नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनके बैंक खाते वअन्य जानकारी की पुलिस तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने बताया कि दिसंबर 2022 में इंदौर विजय नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले हेमंत परिहार और ज्योति परिहार के खिलाफ कई लोगों ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी दोनों पर यह आरोप था कि उन्होंने चिटफंड कंपनी में रुपया दुगना करने के लालच देकर लगभग 2 करोड रुपए लोगों से ठग लिए थे और वह क्षेत्र छोड़कर कहीं फरार हो गए थे लेकिन पुलिस ने जब उनके घर और ऑफिस पर छापामार कार्रवाई की गई तब तक दोनों ही कहीं फरार हो गए थे पुलिस द्वारा मोबाइल लोकेशन और कई प्रयास किए गए लेकिन शनिवार देर रात जब उन्हें सूचना मिली कि दोनों ही पति-पत्नी विजय नगर थाना क्षेत्र में किसी परिचित से घर मिलने आए। तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है दोनों के खिलाफ 420 सहित व अन्य मामले दर्ज हैं ।
25 पीड़ित व्यक्तियों ने की थी शिकायत
वर्ष 2022 में लगभग 25 पीड़ित व्यक्ति थाने पहुंचे थे जिन्हें यह दोनों पति पत्नी करोड़ों की ठगी कर फरार हो गए थे जिनकी शिकायत पर लगातार पुलिस कार्रवाई में जुटी थी वहीं देर रात गिरफ्तारी के बाद अब आरोपियों से ठगा गया रुपया फरियादियों को वापस दिलाने की कोशिश किया जाएगा वहीं उनके बैंक खाते व अन्य जानकारी भी पुलिस अब जुटा रही है
