इंदौर क्षेत्र में रहने वाले एक आम नागरिक ने जागरूकता दिखाते हुए कनाड़िया पुलिस को शिकायत की है कि अमृतसर की रहने वाली महिला द्वारा फर्जी तरीके से नाम बदलकर पासपोर्ट , स्थानीय प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज बनवाकर इन्दोर में रह रही है
दरसअल इंदौर शहर में ऐसे कितने ही लोग है जो कि फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहे है जिस पर पुलिस लगातार कार्यवाही भी कर रही है वही इन्दौर शहर के एक जागरूक नागरिक नरेश नारवानी ने कनाड़िया पुलिस को शिकायत की है कि अमृतसर की रहने वाली गौरी अरोरा और गैरी ग्रोवर के नाम से पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज बनवा कर इंदौर शहर में रह रहे है जहा पुरे मामले को कनाड़िया पुलिस द्वारा संज्ञान में लेते हुए जांच करने के बाद संबंधित विभाग को बताया जाएगा अगर गौरी अरोरा और गौरी ग्रोवर द्वारा फर्जी तरीके से नाम बदल कर पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज बनवाये होंगे तो पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी ।
