7 सालों तक किया शारीरिक शोषण और 64 हजार रुपये लेकर आरोपी फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

6 से 7 सालों से साथ मे रहे शादी के नाम पर अस्मत भी लूटी इतना ही नही पीड़िता से 64 हजार रुपये भी आरोपी ने लिए ओर फरार हो गया…पलासिया थाना इंदौर में ये सारी बात एक पीड़िता ने पुलिस को बताई और पुलिस ने फरियादिया की सुनने के बाद मुकदमा दर्ज किया और मामले को विवेचना में लिया है…

पलासिया थाना इंदौर में शारीरिक शोषण जान से मारने की धमकी और पीड़िता से रुपए लेने का सनसनीखेज मामला पुलिस ने दर्ज किया है पीड़िता ने थाने पर उपस्थित होकर 5 साल से अधिक साथ में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कई सालों तक शारीरिक शोषण करने ओर फिर शादी का कहने पर मारपीट करने जान से मारने तक की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है पीड़िता ने यह भी कहा कि कई सालों के साथ में वाले आरोपी ने उससे ₹64000 हजार रुपये नकद भी ले लिए पीड़िता से ना आरोपी ने शादी की ना ही उसके रुपए लौटाए उल्टा शादी के कहने पर जान से मारने की धमकी दी जांच अधिकारी के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की शिद्दत से तलाश की जा रही है…

Exit mobile version