बुजुर्ग मां के साथ बेटे बहू ने की दगाबाजी , बहु ने गहने लेकर गिरवी रख दिए..

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की हीरानगर पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला की शिकायत और उसके बेटे और बहू के खिलाफ अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया है…

शिकायत करने वाली महिला ने आरोप लगाया कि बेटे बहू ने उसे झांसे में लेकर लाखो रुपय के गहने और नगदी ले लिए और बाद गहने गिरवी रख कर उस पर लोन उठा लिया । हिरा नगर थाने में फरियादी माया गजभिए निवासी सुखलिया की शिकायत पर आरोपी बालकृष्ण और उसकी पत्नी प्रतिभा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरियादी माया ने पुलिस को बताया कि 5 साल पहले उनके पति का निधन हो गया है। उसके बाद बेटे बहू ने आकर उनको अपने साथ रखने की बात कही और बहाना बनाकर उनके जेवर लेकर चले गए। वह जेवर लाखो रुपय के थे। करीब साल भर बाद पीड़ित महिला ने अपनी बहू से जेवर मांगे तो उसने बताया कि उसे गिरवी रखकर लोन ले लिया है अब तक ना तो जेवर दिए ना ही नगद रुपये वापस दिए है…

Exit mobile version