इंदौर के द्वारकापुरी में रहने वाले धीरज श्रीवास्वत निवासी सृजन एवेन्यु 38 व्हीआईपी पस्परनगर ने बताया कि उनका 7 साल का बेटा दर्शिल घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान 10 साल का एक लड़का वहां सांप लेकर पहुंचा। उतावलने पन में उसने सांप को बच्चे के मुंह के सामने कर दिया। सांप ने बच्चे के मुंह पर काट लिया। जिससे मेरे बेटे को उपचार के लिये अस्पताल ले जाना पड़ा। फिलहाल पुलिस अज्ञात नाबालिग की तलाश कर रही है।
