31 दिसंबर की रात हुए मर्डर का पुलिस ने किया 12 घंटे में खुलासा पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में नए साल की रात को सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कुल 6 आरोपी गिरफ्तार किए है जिनमें तीन बालिग और 3 नाबालिग है,पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ की मृतक का आरोपियों से सड़क से हटने की बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमें उन्होने चाकुओं से हमला कर दिया था।

दरअसल इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर और एक जनवरी की दरमियानी रात को 22 वर्षीय आयुष गुप्ता की चाकू मारकर हत्या की गई थी। मौके पर पहुंचीं पुलिस ने मामला दर्जकर सीसीटीवी फुटेज की मदद से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ की नए साल में शराब पार्टी के बाद वह चाय पीने आए थे इसी दौरान सर्विस लेन में बाइक से आ रहे आयुष का सड़क से हटने की बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमें आरोपियों ने उसे बाइक से गिरा दिया और चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नाबालिग तीनों पढ़ाई करते है जबकि दो वेटर है वहीं एक अन्य आरोपी बेरोजगार है।

Exit mobile version