इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने नशे की हालत में छोटे श्वान के दोनों कान काट डाले। जिसका वीडियो पशु प्रेमियों ने सोशयल मीडिया पर वायरल कर दिया था वायरल वीडियो देख पीपुल्स फार एनिमल्स कक अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने पुलिस को शिकायत की और मामला दर्ज करवाया है
दरसअल पूरी घटना इंदौर के चंदननगर थाना क्षेत्र के मारुति पैलेस कालोनी की है। जहा रहने वाला आरोपी पप्पू साहू ने नशे की हालत में श्वान के दोनों कान काट दिए थे जिसके बाद पप्पू साहू के खिलाफ चंदन नगर पुलिस ने केस दर्ज किया है वही पीपुल्स फ़ॉर एनिमल की अध्यक्ष प्रियांशी जैन ने पुलिस को बताया कि श्वान के कान काटने पर श्वान बुरी तरह तडप रहा था। जिसका वीडियो सोश्यल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था वीडिया देख प्रियांशी जैन कालोनी में पहुंची और श्वान को उपचार के लिए अपने साथ लेकर चली गई जिसका उपचार जारी है
