भारत के मुंबई में गल्फ कंट्री में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों के साथ धोखाधड़ी काटने वाले बंटी बबली को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उन्हें मुंबई पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है पूरे मामले में 350 करोड़ की धोखाधड़ी बेरोजगार युवकों से करने की बात सामने आई है जिस पर से अब मुंबई पुलिस पकड़े बंटी बबली से पूछताछ में जुटी हुई है…।
दरअसल जिस तरह से बेरोजगारी बढ़ रही है इस तरह से बेरोजगार युवकों के साथ धोखाधड़ी भी बढ़ रही है ऐसा ही एक ताजा मामला इंदौर में सामने आया है अन्नपूर्णा एसीपी नंदिनी शर्मा द्वारा बताया गया कि मुंबई के एपीएमसी नवी मुंबई की पुलिस द्वारा संपर्क किया गया था इसके बाद मुंबई पुलिस के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे एक महिला और पुरुष युवक की तलाश की जा रही थी जिसमें से पड़ा है जो जोसफ नामक व्यक्ति द्वारा अपने सोशल मीडिया पर नॉर्थ ईस्ट की एक फोटो लगा रखी थी जिसके कारण उसे तलाश करने में काफी समस्या आ रही थी लेकिन तमाम साक्ष और सबूत के आधार पर उसे तलाश कर लिया गया और इसी के साथ उसकी सहकर्मी लीना नामक महिला को भी पकड़ा गया है जो कि उसी के साथ में मैनेजर का काम करती थी और पूरे मैनेजमेंट का काम देखी थी बताया जा रहा है कि उन्होंने नवी मुंबई में एक ऑफिस खोला था जहां पर बेरोजगार युवकों को गल्फ कंट्री में अच्छी नोकरी दिलाने के नाम पर उनसे काफी रुपए लिए थे ऐसे करीबन 300 युवकों द्वारा नवी मुंबई के थाने पर शिकायत की है और इस आधार पर मुंबई पुलिस उनकी तलाश करते हुए इंदौर पहुंची थी बताया जा रहा है कि उन्होंने एक ऑफिस खोला था नवी मुंबई में और उसके बाद वहां से ऑफिस बंद करने के बाद वह फरार हो गए थे और उसी के बाद से उनकी तलाश की जा रही थी आज जब वह पकड़ा चुके तो उनसे पूछताछ में पता चला है कि वह अलग-अलग युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर और गल्फ कंट्री भेजने के नाम पर पैसे ऐठा करते थे हाल ही में पता चला है कि एक युवक को गल्फ कंट्री में कुक की नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख 80 हजार की मांग की गई थी लेकिन उससे पहले ही यह पुलिस के हत्थे चढ़ गए दोनों ही बंटी बबली द्वारा कई लोगों को नौकरी पर रखा गया था और फिर उनसे गल्फ कंट्री में भेजने के नाम पर युवकों से संपर्क किया जाता था और बाकायदा चैन बनाई गई थी और फिर इस घटना को अंजाम दिया जाता था इस पूरे गिरोह द्वारा करीबन 350 करोड़ की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है और इसकी जांच की जा रही है इंदौर में तो फिलहाल किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है यदि कोई शिकायत इंदौर से आती है तो उसकी भी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी
