मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया और विधायक मालिनी गौड़ के आतिथ्य में शुक्रवार को नवनिर्मित पंढरीनाथ थाने का वर्चुअल शुभारंभ किया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में पंढरीनाथ थाना किराए के भवन में संचालित किया जा रहा था। थाने का निर्माण कार्य वर्षों से चल रहा
था। इसी तरह सराफ़ा थाने का भी निर्माण कार्य चल रहा है, जो जल्द ही बनकर तैयार होगा। आने वाले दिनों में शहर को तीन नए थानों की सौगात और मिलने वाली है। नवनिर्मित पंढरीनाथ थाना परिसर में फरियादियों के बैठने की व्यवस्था की गई है जबकि आरोपियों के लिए व्यवस्थित लॉकअप तैयार किया गया है। थाने के शुभारंभ अवसर पर एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा, डीसीपी आरके सिंह के साथ थाना स्टाफ भी उपस्थित था।
