3 वर्ष की बच्ची के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ गई है जिसमें एक 3 वर्ष की बच्ची के साथ उसी के चाचा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है

शर्मसार कर देने वाली घटना इंदौर संयोगितागंज थाना क्षेत्र की है यहां 2 दिन पूर्व संयोगितागंज थाने एक 3 वर्ष की बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था कि उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी उसी दौरान उसके चाचा द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जब यह घटना उसके भाई ने देख ली तो वहां से फरार हो गया था पूरा मामले में पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया था वहीं शनिवार सुबह आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिस पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है जिस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

Exit mobile version