ज्यादा मुनाफे के लालच मे युवती बनी ठगी का शिकार अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर में लगातार धोखाधड़ी के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां ज्यादा मुनाफे के चक्कर में युवती भी हो गई ठगी का शिकार वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

दरअसल पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है जहां पीड़िता मीनाक्षी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि पैसे डबल करने का लालच देकर मैंने अज्ञात युवक को ₹92000 दिए थे जिसके बाद युवक द्वारा ना ही मेरे पैसे डबल किए गए ना ही मेरे रुपए लौटाए गए जिसके बाद पीड़िता ने जब अज्ञात युवक को फोन लगाया तो युवक का मोबाइल भी बंद निकला जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है

Exit mobile version