शहर में लगातार आत्महत्याओं के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां एक युवक ने अपने ही घर में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है
दरअसल पूरा मामला इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है जहां राहुल मौर्य उम्र 29 साल निवासी ग्राम नैनोद युवक खेती बाड़ी का काम करता है युवक अपने खेत पर काम करने गया हुआ था परिवार वालों ने युवक का पता लगाने की कोशिश की जिसके बाद युवक अपने खेत पर नशे की हालत में मिला था युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है वहीं आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है
