दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में की कार्रवाई क्राइम ब्रांच ने ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद की गई है आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार ऑपरेशन प्रहार के तहत शहर को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से आरोपियों पर कार्रवाई कर रही है जो अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे हैं इसी क्रम में क्राइम ब्रांच द्वारा गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है इनके पास से 57 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है पकड़ी गई ब्राउन शुगर की कीमत लाखों रुपए है वहीं आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि यह कहां से ढूंढ कर लाते थे और कहां सप्लाई करते थे।

Exit mobile version