2022-23 की बोर्ड एग्जाम अगले महीने से शुरू होने जा रही जिसको लेकर परीक्षा केंद्रों में विशेष तैयारियां

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

2022 23 की बोर्ड एग्जाम अगले महीने से बोर्ड एग्जाम शुरू होने जा रही है जिसको लेकर इंदौर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बार विशेष तैयारियां परीक्षा केंद्रों में की है इसमें शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन द्वारा दिये निर्देशो के तहत नकल रोकने के लिए विशेष दल बनाये गए है जो नकल करने वाले छात्रों को चिन्हित करेगा।

माध्यमिक शिक्षा मंडल पदाधिकारी ज्योति भास्कर के अनुसार शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार इंदौर सेंटर 150 बनाये गए है, जिनकी तैयारियां माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा लगभग पूरी कर ली है। माध्यमिक शिक्षा मंडल अधिकारी ने बताया किइस बार बोर्ड परीक्षा के लिए इंदौर जिले में 25सेंटर में से 24 संवेदनशील है ओर 1 अति संवेदनशील परीक्षा सेंटर है जिसको लेकर पुराने निर्देश और वर्तमान निर्देश के साथ इस बार परीक्षा ली जाएगी, ताकि इन सेंटर पर किसी तरह की नकल न हो पाए,जिसके लिए पूरी तरह से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई साथ ही परीक्षा में चेकिंग को लेकर कलेक्टर ओर शिक्षा विभाग के द्वारा दस्ते बनाए गए जो समय समय पर परीक्षा सेंटर में जाकर औचक निरीक्षण कर नकल करने वालो पर निगरानी रखेगे।

Exit mobile version