1 फरवरी से 26 फरवरी भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में विकास यात्रा निकाली गई थी जिसमें केंद्र व राज्य की विभिन्न हितकारी योजनाओं को लोगों को अवगत कराया साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से हितग्राहियों को लाभ कर प्रमाण पत्र भी वितरित किए,भाजपा की विकास यात्रा को लेकर कांग्रेस भी अब भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा को निकास यात्रा और झूठी विकास यात्रा बता रहे हैं जहां कांग्रेस के नेता हिमांशु यादव ने विकास यात्रा को लेकर भाजपा सरकार को घेरा।
ओबीसी पिछड़ा वर्ग के कांग्रेस नेता हिमांशु यादव ने बताया कि जिस प्रकार मध्य प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा विकास यात्रा निकाली गई जबकि भाजपा को शर्म आना चाहिए कि मध्य प्रदेश में बेटियां असुरक्षित हैं पढ़े-लिखे युवा हाथ में डिग्री लेकर रोजगार के लिए घूम रहे हैं स्वास्थ्य की बात करें तो यहां भी 19 बड़े राज्यों की सूची में मध्य प्रदेश नीचे गिरकर 17वें स्थान पर पहुंच गया है,,वही ऐसे ही हालात शिक्षा में भी है जो 29 राज्यों की सूची में 23 वे नंबर पर है और प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा रोज नई झूठी घोषणाएं की जा रही है और भाजपा विकास यात्रा निकाल रही है जिसमें पूरा प्रशासनिक तंत्र लगाने के बाद भी जनता ने बीजेपी की इस विकास यात्रा को नकार दिया है।
