20 साल बाद फरियादी ने किया भू माफिया दीपक उर्फ मद्दा पर केस दर्ज दो अन्य आरोपी की तलाश

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में जेल में बन्द भूमाफिया दीपक जैन उर्फ मद्दा जेल से बाहर आने के लिए कई जतन कर रहा है लेकिन उसकी मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है फिर एक बार तिलक नगर थाने पर उसके खिलाफ 420 में केस दर्ज किया गया जिसमें दो अन्य लोगो को भी आरोपी बनाया गया है…।

इंदौर के तिलक नगर थाने में फरियादी सिद्धार्थ पिता राजेंद्र पोखरना उम्र 41 वर्ष निवासी चाणक्यपुरी कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि वर्ष 2000 मैं त्रिशला गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित पिपलिया ना स्थित कॉलोनी जोकि अब विकास प्राधिकरण की स्कीम नंबर 140 में आती है वहां पर भूखंड क्रमांक 147 10 लाख रुपए कीमत में संस्था के ऑफिस पर जाकर खरीदा गया था लेकिन भू माफिया दिलीप सिसोदिया उर्फ दीपक जैन उर्फ मद्दा के द्वारा मेरे झूठे कथन करवाकर जयंत बम एवं रविंद्र गम के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़प लिया गया है पूरे मामले में तिलक नगर पुलिस द्वारा अधिकारी के निर्देशन में 420 सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है तो वही मद्दा अभी जेल में है और उसके साथ आरोपी बनाए गए दो अन्य लोगो को पुलिस तलाश में जुटी है…।

Exit mobile version