इंदौर। शहर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में कॉस्मेटिक दुकान में घुसे चोरों ने शातिर तरीके से अपनी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दरवाजा नहीं तोड़ा बल्कि दीवार तोड़कर ही अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने पहले दुकान में लगे हुए दोनों डीवीआर के वायर काटे और उन्हें भी साथ में लेकर चले गए। पुलिस द्वारा चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं, क्षेत्र के अन्य आरोपी की लिस्ट तैयार की जा रही है कि कौन-कौन शातिर अपराधी हैं और इलाके में यह वारदात को अंजाम दे सकता है।
यह दृश्य है आजाद नगर थाना क्षेत्र के कॉस्मेटिक दुकान का, जहां पर चोरों ने दरवाजा नहीं तोड़ा और ना ही दरवाजे का ताला तोड़ा बल्कि उस दुकान में दाखिल होने के लिए दीवार ही तोड़ दी।
