2 दिन पूर्व हुए कार हादसे में घायल युवक की इलाज के दोरान तोड़ा दम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में कार पलटने से घायल हुए एक युवक की 2 दिन के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है, वही युवक अपने दोस्तों के साथ चाय पिने कार लेकर निकला था, इस दौरान हुए सड़क हादसे में वह घायल हुआ था।

दरअसल चंदन नगर निवासी इरशाद अपने दो दोस्तों के साथ कार में सवार होकर चाय पीने के लिए निकला था, वही घर वापस लौटने के दौरान राजमोहल्ला अधिकारी ने इनकी कार असंतुलित हो गई, जिसके बाद वह डिवाइडर जा टकराई, वही कार टकराने के दौरान उसकी गति इतनी थी की वह टकराने के साथ ही पलटी खा ग,ई जिसके कारण इरशाद और उसके दोस्तों को काफी चोटें आई थी, वही 2 दिन चले इलाज के दौरान ही इरशाद ने आख़िरकार दम तोड़ दिया, वही इस मामले में छत्रीपुरा पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

Exit mobile version