सड़क हादसे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के प्रजापत नगर में रहने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की भवरकुआं इलाके में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई, वही इस पूरे मामले में डंपर द्वारा ओवरटेक करने के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कुचलने का मामला सामने आया है, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दरअसल भंवरकुआं इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की मौत हो हो गई है, पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार श्वेता कुशवाह बतौर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता काम करती थी और वह अग्रसेन चौराहे से भंवरकुआं की तरफ जा रही थी, तभी टावर चौराहे पर पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने ओवरटेक करने के दौरान उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिसमे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, वहीं इस मामले में पुलिस मार्ग को कायम कर, शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

Exit mobile version