अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर कार्रवाई:15 किलो गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पीथमपुर के सागौर पुलिस ने गाजे की तस्करी करते 5 लोगों को अपनी गिरफ्तार किया है। आरोपी मारूति वैन में 15 किलो गांजा लेकर जा रहे थे।
प्रेस वार्ता में नगर पुलिस अधीक्षक तरुणेंद्र सिंह बघेल व थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मुखबिर की सुचना मिली थी कि ग्राम सागौर के कुम्हार भट्टा में गाजे की खेप पहुंचने वाली है। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मारूति वैन को चेकिंग करने के लिए रोका। वेन में 5 लोग सवार थे, जिनसे पूछताछ की गई, जिसमें दो प्लास्टिक की थैलियों में 15 किलो मादक पदार्थ जब्त किया। जिसकी बाजार मूल्य करीब 1.5 लाख आंकी गई है। पुलिस ने 5 आरोपियों से मारुति वैन व 15 किलो गांजा जब्त कर लिया है।
नगर पुलिस अधिक्षक ने थाना प्रभारी राजेंद्र भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक ओमेंद्र भाटी, प्रधान आरक्षक राठौड़, आरक्षक अकलेश यादव, रवि चौधरी आदि टीम की इस कार्रवाई की प्रशंसा की गई।

Exit mobile version