एरोड्रम पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दो बदमाशों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 14 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है पकड़े गए आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है
जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा द्वारा बताया गया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है उसी कड़ी में एरोड्रम थाना क्षेत्र में नशा बेचने वाले और पीने वाले के विरुद्ध पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है इसी के चलते पुलिस को सूचना मिली थी कि नागिन नगर क्षेत्र में दो आरोपी ब्राउन शुगर बचने के लिए घूम रहे हैं सूचना के बाद बताए गए होली के आधार पर दो बदमाशों को पकड़ा जिनके कब्जे से 14 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है पकड़े गए आरोपियों में दिनेश पुरी पिता मोहन पुरी निवासी नागिन नगर और दीपक पिता राम किशोर है पकड़ी गई ब्राउन शुगर की कीमत ढाई लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है और बदमाशों से लगातार पूछताछ की जा रही है कि ब्राउन शुगर कहां से लाए थे और किन्हे सप्लाई करने वाले थे
