इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में समूह लोन के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों समूह लोन के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था जिसमें पुलिस ने कुछ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था और बड़ी मात्रा में महिलाओं के दस्तावेज भी बरामद किए थे जिसके आधार पर बदमाशों द्वारा लोन लिया गया था

, गौरतलब है की पिछले दिनों चंदन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा करते हुए पुलिस में कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था बदमाशों का धोखाधड़ी का करने का तरीका यह था कि महिलाओं को अपने झांसे में लेकर उन्हें समूह लोन दिलाने का आश्वासन देकर उनके समस्त दस्तावेज वह ले लेते थे और उन दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग बैंक से लोन लेकर अपने पास रख लेते थे जिसकी शिकायत कई महिलाओं ने थाने पर दर्ज कराई थी वहीं जांच के बाद पुलिस ने कुछ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था जांच में कई और तथ्य सामने आए हैं की एक महिला के दस्तावेज को 7 से 8 अधिक बैंकों में लगाकर माइक्रो लोन ले लिया करते थे फिलहाल पुलिस और भी पूरा मामले में जांच कर रही है जिसमें बड़ी एक धोखाधड़ी सामने आ सकती है

Exit mobile version