थाना एरोड्रम जिला नगरीय इंदौर
पुलिस आयुक्त महोदय श्री मकरंद देउस्कर ,
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय श्री मनीष कपूरिया ,
डी सी पी महोदय जोन 01 श्री आदित्य मिश्रा,
एडिशनल डी सी पी महोदय श्री आलोक शर्मा के द्वारा नशा बेचने वाले आरोपियों की धर पकड़ के निर्देश दिए गए थे व ए सी पी महोदय मल्हारगंज श्री विवेक चौहान के निर्देशन में एक टीम का गठन थाना एरोड्रम पर थाना प्रभारी राजेश साहू के नेतृत्व में किया गया है, उक्त टीम द्वारा थाना के एरिया में नशा बेचने वाले व पीने वाले के विरुद्ध आम जन मानस को जागृत किया जा रहा है साथ ही इनपर कार्यवाही की जा रही है, इसी तारतम्य में दिनांक 08/12/2023 को थाना एरोड्रम पुलिस द्वारा अवैथ मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बेचने वाले दो आरोपियों को नागिन नगर छेत्र से गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से करीब 14ग्राम ब्राउन शुगर ,एक मोटरसाइकिल जुमला कीमत 2,70000 रू , जप्त की गई , गिरफ्तार आरोपी दिनेशपूरी के ऊपर करीब एक दर्जन अपराध मारपीट,आबकारी, के दर्ज है ,
जप्त ब्राउन शुगर आरोपियों के पास कहां से आई इस संबंध में पुलिस पुछतांछ कर रही है व पुलिस रिमांड ली जा रही है ।
आरोपियों के नाम –
✅दिनेश पूरी पिता मोहनपुरी उम्र 45 साल निवासी नागिन नगर इंदौर
✅दीपक पिता रामकिशोर चौहान उम्र 22 साल निवासी नागिन नगर है
आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान उनके द्वारा जिन लोगो को पीने के लिए ब्राउन शुगर दी जा रही थी उन व्यक्तियों की भी धरपकड़ कर धारा 151,107, 116 जा फो की कार्यवाही की जा रही है । उनके नाम है,,
✅शशांक पिता संजय सोनी उम्र 25साल निवासी 126अंबिकापुरी इंदौर
✅शरद पिता अशोक चौहान उम्र 26साल निवासी 34 वंदना नगर इंदौर
✅उदित नारायण पिता लक्ष्मीनारायण मराठा उम्र 28साल निवासी वंदना नगर इंदौर
✅जयराम पिता हरिसिंह जाट उम्र 55साल निवासी 279 आम्र कुंज कॉलोनी इंदौर
✅दिव्यनारायण पिता प्रदीप पाठक उम्र 28साल निवासी 64 वंदना नगर इंदौर
✅लक्की उर्फ सागर पिता महेंद्र सिंह बुंदेला उम्र 25साल निवासी सांवेर रोड इंदौर
