इंदौर के चंदन नगर इलाके में 12 साल के बच्चे से अडी बाजी और वसूली का मामला सामने आया है फरियादी बच्चे का अश्लील वीडियो आरोपी ने बना लिया था वही वायरल करने की धमकी देकर पैसा मांग रहा था जिसके बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी
वही वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कल रात 12 साल का बच्चा अपनी मां के साथ थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई दरअसल आरोपी पिछले 1 महीने से उसे धमका कर पैसा वसूल रहा था । लगभग 4,00,000 उसने लिए थे बच्चे के पिता नहीं है बच्चे के घर में मकान को लेकर पैसा रखा हुआ था फरियादी बच्चा पिछले एक माह से गुमसुम रह रहा था उसकी मां ने उससे पूछताछ तो पूरा मामला सामने आया पुलिस अब आरोपी नाबालिग की तलाश कर रही है उसने कौन सा वीडियो बनाया है इसकी भी पड़ताल जारी है
