झूले पर झूलते हुए गले में फंसी रस्सी से बच्चे की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में झूले पर झूलने के दौरान एक 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, झूलने के दौरान बच्ची को फांसी लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, लसूड़िया थाना क्षेत्र के गुलाब बाग में रहने वाली शिवानी भाई के साथ खेल रही थी। तभी झूला झूलने के दौरान रस्सी से फांसी लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। शिवानी तीसरी क्लास की छात्रा थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version