11 साल के बच्चे पर चाकू से हमला:स्कूल से घर जाते समय कंधे पर मारा चाकू

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के चंदन नगर में एक 11 साल के बच्चे को इलाके में रहने वाले एक अन्य नाबालिग ने चाकू मारकर घायल कर दिया। चंदन नगर पुलिस के मुताबिक 11 साल के मोहम्मद सारिक पुत्र मोहम्मद शहजाद निवासी ग्रीन पार्क कॉलोनी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

बच्चे ने बताया कि वह मोहम्मद हुसैन के साथ स्कूल से घर जा रहा था तो रास्ते मेरा एक और दोस्त जा रहा था तो मैंने उसके बैग की तरफ उंगली कर के मेरे दोस्त मोहम्मद हुसैन को बताया कि ये जो बैग टांग कर जा रहा है यह बैग मेरे पापा ने बनाया है।

इस बात पर से नूरानी नगर रहने वाला आरोपी जो कि मदरसे से निकल कर अपने घर जा रहा था तो उसने मुझे बोला कि तू मेरी तरफ क्यों इशारा कर रहा था बच्चे ने इस बात से इंकार किया। इस पर आरोपी ने चाकू निकाला ओर मोहम्मद सारिक के कंधे के पास मार दिया जिससे मुझे चोट लगकर खून बहने लगा। गंभीर चोट आने के बाद परिवार के लोग अस्पताल ले गए। पुलिस ने जानकारी के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Exit mobile version