थाने के सिपाही पर मारपीट का आरोप:विजयनगर थाने का मुखबिर कहकर पीटा, सीएम से की शिकायत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के लसूड़िया थाने में पदस्थ एक सिपाही की मालवीय नगर निवासी एक युवक ने शिकायत की है। युवक का आरोप है कि उसे एक विवाद के चलते थाने बुलाया और बुरी तरह से मारपीट की। मामले में सीएम के साथ पुलिस अफसरों से शिकायत की है।

मामला लसूड़िया थाने का है। यहां अरविन्द पुरिया निवासी मालवीय नगर ने बताया कि उसका पड़ोसी से विवाद हुआ था। पड़ोसी की शिकायत के बाद लसूड़िया पुलिस ने मुझे 20 नवंबर को थाने बुलाया। अरविन्द ने बताया कि जब वह थाने में बैठा तो सिपाही लोकेन्द्र कुमार गुर्जर पहुंचा। कहा कि तेरी शक्ल अच्छी नहीं है।
यह कहकर बुरी तरह से मारपीट करने लगा। यहां मुझे दोपहर 2 से रात 8 बजे तक बेवजह बैठाकर रखा और मारपीट की। अरविंद ने इस मामले में सीएम शिवराजसिंह चौहान से लिखित में शिकायत की है। हालांकि लोकेंद्र ने कहा कि उस पर लगे आरोप झूठे हैं। मैंने उसे न जातिसूचक शब्द कहे और ना ही उसकी पिटाई की। इस मामले में अफसरों को भी जानकारी दे दी है।

मामा के पड़ोसी ने दिया था आवेदन
अरविन्द ने बताया कि बापू गांधी नगर निवासी उसके मामा का 19 नवंबर की रात पड़ोसी से विवाद हुआ। मेरे पहुंचने के कुछ देर बाद झगड़ा खत्म हो गया और सभी ने मिलकर बातचीत भी की। लेकिन पड़ोसी ने अगले दिन 20 नवंबर को थाने में शिकायत कर दी।

Exit mobile version