10 मिनट में दो महिलाओं से लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर | बिना नंबर की बाइक पर पॉश कॉलोनियों में घूमकर महिलाओं-युवतियों से लूट करने वाले शातिर बदमाश को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हाल ही में तिलक नगर इलाके में 10 मिनट में दो महिलाओं से लूट की वारदातें की थीं। इससे लूटी गई सोने की चेन सहित करीब 23 ग्राम सोना बरामद किया है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडौतिया ने बताया गिरफ्तार आरोपी हितेश पंजाबी निवासी क्रांतिकृपलानी नगर है। आरोपी ने 5 अक्टूबर को तिलक नगर इलाके में श्रद्धा पति आदर्श जैन निवासी उदय नगर से रात को 8.50 बजे चेन लूट की वारदात की थी। वहीं 10 मिनट बाद इसी इलाके में थोड़ा आगे जाकर अंजलि पति प्रियम कानूनगो निवासी महादेव तोतला नगर की भी चेन लूट ली थी। घटना करने के बाद आरोपी भाग गया था।

कर्ज हुआ तो करने लगा लूट
आरोपी हितेश का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है। इसने वर्ष 2017 में भी एक लूट की वारदात की थी। उसने पूछताछ में बताया कि उस पर काफी कर्ज हो गया था, इसलिए महिलाओं से लूट की वारदातें करने लगा।

सीसीटीवी की मदद से पकड़ा
कॉलोनियों के रहवासियों ने घटना के बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज देकर शिकायत की थी। आरोपी के कब्जे से एक महिला की लूटी हुई सोने की चेन व सोने के डल्ले सहित करीब 23 ग्राम सोना बरामद किया है।
डकैती के आरोपी

- Advertisement -

सूने मकानों को बनाया निशाना
टीआई उमराव सिंह ने बताया कि आरोपियों ने खजराना इलाके में स्कीम नं. 134 में व झलारिया रोड की एक कॉलोनी में सूने मकानों में नकबजनी की वारदातें की हैं। इसके अलावा तीन मोबाइल भी इसी क्षेत्र में लोगों से लूटे हैं। इनके पास से 25 लूट के मोबाइल फोन व लूट के लिए वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली बाइक भी बरामद की है। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version