पेट्रोल पंप पर डकैती की साजिश रचते 4 बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल लूट व नकबजनी भी कर चुके

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आरोपियों से 25 मोबाइल फोन, बाइक सहित साढ़े तीन लाख का माल बरामद

एक पेट्रोल पंप की रैकी कर उस पर डकैती डालने की साजिश करते 4 बदमाशों को खजराना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताते हैं बदमाश शातिर लुटेरे भी हैं।

इनसे लूट के 25 मोबाइल फोन व एक बाइक सहित करीब साढ़े तीन लाख का माल बरामद किया है। इनके कई थानों में आपराधिक रिकॉर्ड भी हैं। खजराना इलाके में ही ये बदमाश तीन मोबाइल लूट व दो बड़ी नकबजनी की वारदातें कर चुके हैं।
डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सलमान निवासी ममता कॉलोनी, साबिर खान निवासी सिल्वर कॉलोनी, बबलू चौहान निवासी मायापुरी कॉलोनी, खजराना और अप्पू गोयल निवासी दीपमाला ढाबा बाणगंगा हैं। इनके कब्जे से एक खंजर, दो बड़े चाकू, मिर्च पावडर मिला है। ये शहीद पेट्रोल पंप पर डकैती की साजिश रच रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के बाद इन्हंे घेराबंदी कर हथियार सहित गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version