10 घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को कुएं से निकाला बाहर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी पूरे मामले में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कुवै से शव को सबसे बाहर निकाला जिसे आज पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

गौरतलब है कि बुधवार रात एक युवक ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी पुलिस को मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालने का प्रयास शुरू किया लेकिन रात बहुत हो जाने के चलते शव कुए से नहीं निकल पाया अगले दिन एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया काफी सर्चिंग की उसके बाद की शव को नहीं खोजा जा सका क्योंकि वह पूरी तरह से पानी से भरा हुआ था उसके पास हुए को मोटर की मदद से पूरी तरह खाली किया गया इस दौरान एसडीआरएफ की टीम और पुलिस टीम को काफी मशक्कत करना पड़ी 10 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद शव को कुएं से निकाला जा सका मृतक की पहचान कन्हैया उम्र 17 वर्ष के रूप में हुई जो कि शराब के नशे में कुएं में कूदा था फिलहाल परिजन के बयान के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या क्यों की है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version