जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में महिला के वीडियो वायरल मामले में महिला की भाभी के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर से जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक महिला के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर उसी की भाभी ने वायरल कर दिए जिसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर अपनी भाभी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है

मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उसके पर्सनल फोटो वीडियो उसी की भाभी ने धोखे से मोबाइल से लेकर व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जब इसकी जानकारी महिला को लगी तो उसने पुलिस की शरण ली और अपनी भाभी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version