10वीं के छात्र की हत्या के आरोपित गिरफ्तार, जेल भेजा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
  • सोमवार को आरोपितों ने नशा करने के बाद कई लोगों को चाकू मारे और छात्र की हत्या कर दी थी।

मल्हारगंज थाना पुलिस ने इंदौर में हुई 10वीं के छात्र तुषार रावत की हत्या के दो आरोपित हरिओम उर्फ हर्ष राठौर और पीयूष उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को गुरुवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

कैलाश मार्ग निवासी 21 वर्षीय तुषार पुत्र गौतमसिंह रावत की सोमवार रात आरोपितों ने हत्या कर दी थी। तुषार के भाई रूपेश पर भी जानलेवा हमला हुआ था। रहवासियों ने कहा कि आरोपित नशा कर मारपीट करते है। घटना से नाराज रहवासियों ने तुषार का शव रख अंतिम चौराहे पर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

Exit mobile version