होटल संचालक से 30 लाख रुपये वसूलने के आरोप में बर्खास्त डीएसपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

क्राइम ब्रांच ने बर्खास्त डीएसपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित होटल संचालक को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपित 30 लाख रुपये ऐंठ चुका था। उसने होटल संचालक को बदमाशों का एनकाउंटर करने की धमकी भी दी थी। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक दीपक कुमार पुत्र उपेंद्र शर्मा निवासी डीएस-4 स्कीम-78 की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया था। दीपक कुमार मूलत: टैगोर हील रोड़ मोराबादी बरियातु रांची (झारखंड) का रहने वाले है। दीपक ने पुलिस को बताया कि आरोपित अशोक तिवारी ने पहले मदद का आश्वासन दिया और बाद में कहा कि तुम्हारे पीछे बदमाशों का गिरोह पड़ गया है।
उनका एनकाउंटर करने का झांसा दिया और अलग-अलग किस्तों में 30 लाख रुपये ले लिए। कुछ समय बाद पता चला अशोक तिवारी डीएसपी नहीं बल्कि आरपीएस से बर्खाश्त डीएसपी है। पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अधिकारी उससे अलग-अलग पूछताछ कर रहे है।

Exit mobile version