रात में महिलाओं के वस्त्र चुरा लेता है सिरफिरा, घबराकर गश्त कर रहे रहवासी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

विजय नगर और लसूड़िया क्षेत्र की पाश कालोनियों में इन दिनों एक सिरफिरे की दशहत है। सिरफिरा रात में महिलाओं के वस्त्र चुरा ले जाता है। घबराहट में रहवासी खुद डंडे और बैसबाल के बल्ले लेकर गश्त कर रहे हैं। उनका आरोप है कि वस्त्र चुराने वाला बच्चियों के गले भी दबाता है। वह पलक झपकते ही दीवार फांद कर भाग जाता है।

घटनाक्रम शनिवार रात उस वक्त सामने आया जब खजराना टीआइ दिनेश वर्मा गश्त करते हुए स्कीम-78 पहुंचे। युवा और बुजुर्ग डंडे लेकर सड़कों पर घूम रहे थे। लोगों ने बताया वे एक सिरफिरे से परेशान हैं। जैसे ही घरों की लाइट बंद होती है, वह दीवार फांद कर अंदर आ जाता है। कभी वस्त्र चुरा लेता है तो कभी बच्चियों के साथ हरकत करता है।पहले लोगों ने समझा घरों में चोर आने लगे हैं। धीरे-धीरे महिलाओं ने एक दूसरे से बात की तो पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। शनिवार रात टीआइ वर्मा ने सूने घर व गलियों में आरोपित को ढूंढा।

सीसीटीवी फुटेज में नजर आया आरोपित
गश्त कर रहे युवाओं ने बताया कि कुछ जगह से सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं। इनमें आरोपित भागते हुए नजर आ रहा है। युवाओं ने कहा कि सिरफिरा पाइप व दीवार के सहारे छतों पर भी चढ़ जाता है। शोर मचाते ही वह कूद जाता है। कुछ साल पूर्व भी विजय नगर में इस प्रकार की घटना हुई थी। आरोपित होस्टल में रहने वाली छात्राओं के वस्त्र काट कर भाग जाता था।

Exit mobile version