हर्षोल्लास से मनाई ईद सदर बाजार ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

एंकर- ईद उल फित्र का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसके तहत इंदौर की सबसे बड़ी सदर बाजार ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद की नमाज अदा की और देश की खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी इस दौरान नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

ईदगाह पर ईद की नमाज अदा करने के बाद शहर काजी इशरत अली ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि खासतौर पर भारत में साढ़े चार हजार शहर और करीब 8:30 लाख के करीब गांव है एक अकेला इंदौर शहर ऐसा है जहां कौमी एकता की मिसाल पेश की जाती है, जहां हिंदू समाज का सलवाडिया परिवार शहर काजी को पिछले 50 सालों से ईद के दिन घर से ईदगाह पर बग्गी में लेकर पहुंचता है और वहां से नमाज के बाद घर छोड़ता है और अपने खुद के पैसे से करते हैं,,, शहर काजी ने कहा कि यह आज के समय में हर युवाओं को सोचना चाहिए कि भारत का असल कल्चर क्या है और उसकी तहजिब क्या है, वहीं शहर का सीन है सोशल मीडिया पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राजनीतिक तौर पर सोशल मीडिया फैले वीडियो की गलतफहमी में आकर हम आपस में एक दूसरे से नफरत या गलतफहमी में ना हो और सामाजिक कार्य में ज्यादा से ज्यादा हिस्सा लें ।

शहर काजी ने कहा कि किसी भी धर्म समाज में इनकी उम्र का लड़का हो या लड़की जिनकी 12 साल उम्र है 20वर्ष तक अच्छी शिक्षा देना चाहिए कि सभी बच्चों का भविष्य और अच्छी तालीम उन्हें मिल पाती है वही शहर काजी इशरत अली ने सभी समाज के लोगो से निवेदन किया है कि यदि उन्हें सामाजिक कार्य करना है तो हॉस्पिटल और गरीब क्षेत्रों में जाकर उनकी मदद करें जो इंदौर की तासीर भी है। ईद उल फित्र के मौके पर शहर काजी डॉक्टर इशरत अली ने सभी को ईद मुबारकबाद दी है उन्होंने कहा कि मैं अल्लाह ताला से दुआ करता हूं कि हमारे देश में चारो ओर मोहब्बत और भाईचारा कायम रहे,,,उन्होंने ने कहा कि सोशल मीडिया स्मार्टफोन को आए हुए 15 वर्ष हो चुके हैं हमारी उम्र हो गई है इस स्मार्टफोन ओर सोशल मीडिया के पहले दुनिया सभी लोग सुकून और हसीन जिंदगी जी रहे थे जब से यह स्मार्टफोन और सोशल मीडिया आई है तड़ से लोगों के दिल और दिमाग पर इस तरह से नफरत पैदा की जा रही है और गलत चीजों का प्रचार किया जा रहा है ईद उल फितर के मौके पर शहर काजी डॉक्टर इशरत अली सभी से अपील करते

Exit mobile version