महू के समीप जानापाव श्री परशुराम जी की जन्म स्थली को लेकर विधायक शुक्ला ने प्रतिक्रिया दी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

ब्राह्मण गौरव भगवान परशुराम जयंती पर इंदौर में जहां कहीं चल समारोह व धार्मिक आयोजन हो रहे हैं, तो वही महू के समीप जानापाव श्री परशुराम जी की जन्म स्थली को लेकर विधायक संजय शुक्ला ने आज अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक संजय शुक्ला ने श्री परशुराम जयंती की सभी को शुभकामना देते हुए कहा कि परशुराम भगवान का जन्म हमारे इंदौर के समीप जानापाव में हुआ यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है उन्होंने कहा कि, परशुराम जी हम सब ब्राह्मणों के गौरव हैं, हमारे भगवान हैं, हर किसी को जन्म से लेकर मृत्यु तक ब्राह्मणों की आवश्यकता पड़ती है वह ब्राह्मण हमेशा लोक कल्याण के लिए आगे रहता है वही संजय शुक्ला ने बड़ा गणपति से निकलने वाली शोभायात्रा को सफल बनाने का भी सभी से आह्वान किया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जानापाव यात्रा को लेकर भी उन्होंने अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, श्री परशुराम जन्मस्थली जानापाव पर हुए विकास कार्यों को लेकर उन्होंने कहा कि 30 साल पहले वहां कुछ भी नहीं था मेरे पिताजी स्वर्गीय विष्णु प्रसाद जी शुक्ला ने संकल्प लिया था कि मैं जब तक रास्ता नहीं बनाऊंगा तब तक वहां नहीं जाऊंगा लिहाजा उन्होंने जेसीबी डंपर और कई व्यवस्थाओं को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों से मिलकर परशुराम जन्मस्थली स्थित कई विकास कार्य कराए और आज जानापाव पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गया है। को बताना चाहेंगे कि आज श्री परशुराम जी की जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान परशुराम का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

Exit mobile version