स्कीम-78 में बंटेंगे सवा लाख रुद्राक्ष, लालबाग पैलेस में होगा इंदौर महोत्सव

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 12 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। इसमें मलयाली समाज का नृत्य कलाओं पर आधारित कार्यक्रम होगा। एक लाख रुद्राक्ष का वितरण का आयोजन भी होगा। इसके अतिरिक्त भागवत कथा, मेले और फूड फेस्टिवल भी होंगे।

  • सात दिनी श्रीमद भागवत कथा दोपहर 2 बजे वैशाली नगर में होगी। इसमें महिला पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था की गई है। कथा में प्रसंग अनुसार हर दिन अलग-अलग उत्सव भी मनाए जाएंगे।
  • स्कीम 78 के सिद्ध स्थान अरुण धाम संत आश्रम परिसर के समीप नौ दिवसीय सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन 14 लाख शिवलिंग निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। यहां एक लाख रुद्राक्ष का वितरण दोपहर 3 बजे से होगा।
  • लालबाग पैलेस में इंदौर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मेले की शुरुआत शाम 6 बजे से होगी। इसमें खान-पान के साथ झूले-चकरी और अन्य रोमांचित करने वाली गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।
  • पांरपरिक व्यंजनों को पसंद करने वालों के लिए मालवा फूड फेस्टिवल बायपास स्थित शेरेटन ग्रैंड पैलेस में शाम 7 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रांतों के पारंपरिक व्यंजन की लंबी शृंखला उपलब्ध रहेगी।
  • पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के 80वें जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अहिल्या उत्सव समिति द्वारा शाम 7 बजे राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्या की प्रतिमा के समक्ष रंगोली सजाई जाएगी। इसके बाद 80 दीपक प्रज्ज्वलित होंगे। इसी तरह 80 तुलसी पौधे व 80 सकोरे भी राजवाड़ा पर वितरित किए जाएंगे।
  • अगर आप विलुप्त हो रहे नृत्य कलाओं को देखने के शौकीन हैं तो लार्ड अयप्पा चेरिटबल ट्रस्ट के तत्वावधान में अयप्पा मंदिर महालक्ष्मी नगर में जाइए। यहां केरल से आए चाकियर कूत ग्रुप के कलाकार विलुप्त होते विभिन्न नृत्य कलाओं की प्रस्तुति शाम 7.30 बजे से देंगे।
Exit mobile version