राजेन्द्र नगर पुलिस ने मोबाइल लूट करने वाले कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर के राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार मोबाइल लूट की वारदातें सामने आ रही थी इसी कड़ी में इंदौर की राजेन्द्र नगर पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया और जब उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने पूरे मामले में कई तरह की जानकारी दी और पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 32 मोबाइल भी जब्त किये हैं।

इंदौर की राजेंद्र नगर पुलिस को पिछले दिनों एक फरियादी ने मोबाइल लूट की शिकायत की थी इस पूरे मामले में पुलिस ने काफी बारीकी से जांच पड़ताल शुरू की और मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी के आधार पर तलाश शुरू की इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग सस्ते मोबाइल बेचने के लिए इंदौर आने वाले हैं तथा इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने काफी बारीकी से जांच पड़ताल शुरू की और कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया वहीं पकड़े गए आरोपी सुजल, आकाश, रोहित एवं पंकज को गिरफ्तार किया वहीं जब पकड़े गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तकरीबन कई लोगों से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया है पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 32 मोबाइल जब्त किए हैं वहीं पकड़े गए आरोपियों के द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह राह चलते लोगों को पहले चिन्हित करते और इस दौरान कोई भी व्यक्ति मोबाइल पर फोन पर बात करते हुए नजर आता तो उससे मोबाइल छीनकर फरार हो जाते वहीं पकड़े गए कुछ आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी जब्त किए है तो वहीं पकड़े गए आरोपी जिन भी मोबाइल को लूटते थे उनके आईआईएम नंबर को चेंज करवाने के लिए शहर से तकरिबन 150 किलोमीटर दूर खरगोन जाते थे और वहां पर एक मोबाइल दुकानदार के माध्यम से लूटे हुए मोबाइल के आईआईएम नंबर सहित विभिन्न तरह की जानकारियों को डिलीट करवा देते थे और उन्हें कम दामों में शहर सहित अन्य जगह पर बेच देते थे और मोबाइल से जो भी पैसा मिलता था वह आपस में बांट लेते थे और उस के माध्यम से नए कपड़े खरीदने के साथ ही अपने शौक पूरा कर लेते थे।

Exit mobile version