स्काय कार्पोरेट की छठी मंजिल पर आग, आफिस खाली कर भागे लोग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एबी रोड स्थित स्काय कार्पोरेट इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग का धुआं इमारत में फैला तो लोग आफिस खाली करने लग गए। कर्मचारी और शोरूम संचालक बाहर निकल गए।

हालांकि आग पर कम समय में काबू पा लिया गया। एसपी(फायर)आरएस निगवाल ने इस संबंध में बताया कि आग छठी मंजिल स्थित एक स्टील कंपनी के आफिस में लगी थी।
आग की शुरुआत 11 टन के एसी यूनिट से हुई थी। इस कंपनी के 608, 609 और 610 में आफिस हैं। एसी होने के कारण छठी मंजिल पर धुआं भर गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची, लेकिन इमारत में लगे उपकरणों से आग बुझा दी गई।

आग लगने के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था।

Exit mobile version