सोशल मीडिया में अवैध आर्म्स के साथ वीडियो रिल डालने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ रील बनाकर डालने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस युवक ने फोटो के साथ लिखा था कि ‘महफिल में जरूर आएंगे, बस नाम का शोर सुनने की ताकत रखना..।’ क्राइम ब्रांच ने सोशल मिडिया पर भी कड़ी निगाह रखनी शुरू कर दी है। इसी के तहत आर्म्स के साथ वीडियो रील डालने वाले युवक को धरदबोचा। इसके पास से पिस्टल जब्त की गई। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि थाना हीरानगर क्षेत्र में एक युवक ने अवैध फायर आर्म्स के साथ लोगों में डर का माहौल पैदा करने के लिए सोशल मीडिया पर एक रील बनाकर डाली है। हीरानगर पुलिस से मिलकर क्राइम ब्रांच ने आरोपी जयपाल सिंह पिता संतोष सिंह राजपूत निवासी हीरानगर को हिरासत में ले कर तलाशी लेने पर जयपाल के कब्जे से देसी पिस्टल मय जिंदा कारतूस मिले। इस पर आर्म्स एक्ट के तहत् केस दर्ज किया गया। आरोपी ने रील में पिस्टल लहराते हुए खुद के फोटो के साथ लिखा था कि ‘महफिल में जरूर आएंगे, बस नाम का शोर सुनने की ताकत रखना..।’जैसे ही पुलिस गिरफ्त में आया तो उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।

Exit mobile version