इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे फर्जी आई ए एस अफसर को गिरफ्तार किया है जो लसूड़िया पटवारी को शादी करवाने के लिए धमका रहा था। आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम तक को कॉल कर दिया कि मेरे लिए होटल में रूम बुक करवाओ।
वही एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम रामदास सिंह गुर्जर जो कि अंबाह (मुरैना) का रहने वाला है। थाना लसूडिया पुलिस को पटवारी मल्हारगंज संतोष चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई थी की फर्जी आई ए एस अधिकारी बनकर शादी करवाने के लिए धमका रहा था। बार बार कॉल कर के वह कहता था कि कोई लड़की हो तो बताओ, शादी करना है। इधर यह भी जानकारी सामने आई है कि आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल किया था। उसने खुद को आयएएस अफसर बताया और कंट्रोल रूम पर फोन कर कहा कि छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी को निर्देश जारी करें कि मेरे लिए अच्छी होटल में कमरा बुक करवाए। इसी तरह की और अन्य सुविधाएं भी वह मांग रहा था। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है
