सोने के आभूषण चमकाने के नाम पर ठगी,बदमाश लाखों रुपए के सोने के आभूषण लेकर हुए रफुचक्कर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर में बर्तन और जेवर चमकाने के नाम पर ठगी करने की वारदात एक बार फिर सामने आई है। आरोपी पहले तो झांसा देकर बर्तन चमकाने का बहाना बनाकर महिलाओं को टारगेट करते हैं और फिर उनके शरीर पर पहने हुए आभूषण लेकर उसे चमकाने का झांसा देकर रफूचक्कर हो जाते हैं।

घटना शहर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में सामने आई है। जहां एक महिला को झांसे में लेकर दो बदमाश लाखों रुपए के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए है। एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक आरोपी द्वारा जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपियों ने पहले बर्तन चमकाने का पाउडर बेचने की बात कही, जब फरियादी महिला द्वारा उन्हें बर्तन दिए गए और आरोपियों ने बर्तन चमका कर महिला को आकर्षित किया, तब आरोपियों ने महिला को झांसा दिया कि उनके पास ऐसा पाउडर है, जिससे उसके सोने के आभूषण भी चमक उठेंगे, इसके बाद महिला ने आरोपियों को हाथों के कंगन, चेन और अंगूठी निकाल कर दे दी, जिसे चमकाना तो दूर आरोपी उसे लेकर तुरंत रफूचक्कर हो.. महिला को जब इस बात का अंदाजा हुआ कि उसके साथ ठगी की वारदात हो चुकी है, तब महिला ने पुलिस की शरण ली, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है पुलिस के मुताबिक कुछ सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं जिसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

गौरतलब है कि इंदौर शहर में पूर्व में भी इस तरह का गिरोह सक्रिय हुआ था जो शहर के कुछ महिलाओं को टारगेट कर ठगी की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो गया था, संभवत यह वही गिरोह है, जो एक बार फिर इंदौर शहर में अपने कारनामे दिखाता दिखाई दे रहा है, फ़िलहाल इस वारदात में पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

Exit mobile version