इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में दुकान के कब्जे को लेकर हुआ विवाद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक दुकान के कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है जिसमें कोई अज्ञात लोग दुकान पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे जिसके बाद विवाद बढ़ा और थाने पहुंचा जहां महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है

मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है जहां चेतना गुप्ता नामक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उनकी क्षेत्र में एक दुकान है जिस पर वर्षों से ताला लगा है और कोई अज्ञात लोग द्वारा उस का ताला काट कर उस पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा था जब इन्हें रोका गया तो विवाद खड़ा हो गया महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है पुलिस के मुताबिक फरियादी की मां के द्वारा कुछ वर्षों पहले संबंधित दुकान को गिरवी रखा गया था और जिसे गिरवी रखा गया था उसे समय पर रुपए न मिलने के कारण उसके द्वारा यह दुकान अन्य को बेच दी गई उसी को लेकर अज्ञात लोग यहां पहुंचकर दुकान पर अपना कब्जा बताते हैं इसी विवाद को लेकर न्यायालय में भी केस चल रहा है फिलहाल जो विवाद हुआ है उसे लेकर महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है

Exit mobile version