सात दिनों से चल रहा सद्भावना दिवस कार्यक्रम 500 से अधिक स्टूडेंट्स भारी बरसात में शामिल हुए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

हर साल 20 अगस्त को राष्ट्रीय सद्भावना दिवस मनाया जाता है यह दिन राजीव गांधी के जन्म दिवस पर मनाया जाता है, दरअसल भारत के पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा 20 अगस्त को सद्भावना पुरस्कार की स्थापना की गई थी और 20 अगस्त को ही स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई जाती है,ओर इसी उद्देश्य से सद्भावना दिवस मनाया जाता है ताकि सभी धर्म भाषा और क्षेत्रों के लोगों को एकजुट किया जा सके ।

सात दिनों से चल रहा सद्भावना दिवस कार्यक्रम शनिवार को इंदौर के रीगल तिराहे पर किया गया जिसमें 5 सौ से अधिक स्टूडेंट्स भरी बरसात में शामिल हुए और मानव संखला बनाकर लोगों को सद्भावना का संदेश दिया। दरअसल इंदौर के सेंट पॉल एनएसएस वॉलिंटियर्स के द्वारा तेज बारिश में सद्भावना का संदेश देते हुए मानव श्रृंखला बनाई गई जिसका उद्देश्य देश इंदौर जनता को एक संदेश दे पाए कि सद्भावना दिवस है और सद्भावना एकता शांति और भाईचारे के लिए काम करने के बाद करती है इसलिए आज के दिन सभी विद्यार्थियों को एकजुट किया गया भले ही पानी आंधी तूफान आए लेकिन हम पूरी इंदौर की जनता को यह संदेश देंगे कि शांति और सद्भावना को आगे बढ़े ताकि देश में अमन शांति रह सके संस्था के आयोजक फादर साइमन राज सेंट पॉल डायरेक्टर ने कहा कि यह सद्भावना दिवस प्रोग्राम 1 हफ्ते से चल रहा है और आज सद्भावना दिवस के मौके पर रीगल गांधी प्रतिमा पर विशाल मानव श्रंखला बनाकर छात्रों ने सद्भावना का संदेश दिया।

Exit mobile version